नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज प्राथमिक विद्यालय कदवाटोला स्थित मतदान केन्द्र एवं राज कचहरी भवन स्थित मतदान केन्द्र का किया गया स्थलीय निरीक्षण।
नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज प्राथमिक विद्यालय कदवाटोला स्थित मतदान केन्द्र एवं राज कचहरी भवन स्थित मतदान केन्द्र का किया गया स्थलीय निरीक्षण।
=================
*नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव के द्वारा आज प्राथमिक विद्यालय कदवाटोला स्थित मतदान केन्द्र एवं राज कचहरी भवन स्थित मतदान केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।*
*निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त महोदया ने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं यथा:-पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, रैम्प, बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रकाश की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहन जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं, विशेषकर दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।*
*उपायुक्त ने मतदान कक्ष की संरचना, प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था, मतदान दलों के ठहराव, मतदान पेटी के सुरक्षित रख-रखाव एवं स्ट्रॉन्ग रूम से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ समय से पूर्ण कर ली जाएं।*
*निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं के साथ सीधा वार्तालाप कर पठन-पाठन सामग्री की जांच की गई एवं उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए निर्देशित किया गया ।संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील बिंदुओं की पहचान कर आवश्यक सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, सेक्टर पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को मतदान दिवस पर सतत निगरानी बनाए रखने एवं किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र का महापर्व है तथा इसे पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध रूप से सभी तैयारियाँ पूर्ण करने का निर्देश दिया।*
*इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी , गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव , जिला समाजिक सुरक्षा पदाधिकारी , गोड्डा श्री अभय कुमार झा,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अरविंद प्रसाद अग्रवाल,प्रखंड विकास पदाधिकारी , गोड्डा श्री दयानंद जयसवाल, अंचलाधिकारी बोआरीजोर,सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।*