गिरिडीह जिले में नगर निगम चुनाव के दौरान झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपनी पत्नी के साथ वार्ड नंबर 36 के बूथ नंबर 3 पर मतदान किया।
गिरिडीह जिले में नगर निगम चुनाव के दौरान झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपनी पत्नी के साथ वार्ड नंबर 36 के बूथ नंबर 3 पर मतदान किया।
मतदान करने के बाद मंत्री सोनू ने गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में चल रहे नगर निगम चुनाव में भाग ले रहे मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता की सक्रिय भागीदारी ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है।
आज सुबह से ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।