आपदा प्रबंधन प्राधिकार (डीडीएमए) की समीक्षा बैठक संपन्न.. समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त , गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकार (डीडीएमए) की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
उक्त बैठक में उपायुक्त के द्वारा पिछली बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन पर विचार विमर्श करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों , वज्रपात में अथवा विभिन्न प्राकृतिक आपदा से पीड़ित व्यक्तियों के परिजनों /आश्रितों के द्वारा प्राप्त 30 आवेदनों को आज समीक्षा की गई जिसमें से 25 आवेदनो को स्वीकृति प्रदान की गई एवं 05 आवेदन को त्रुटि निराकरण हेतु निदेशित किया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता ,गोड्डा श्रीमती प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी ,गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव,सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 एससी शर्मा,सहित आपदा प्रवंधन विभाग के कर्मीगण मौजूद थे।