जिला स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर डीआरडीए स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य कार्यालय से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।*
*बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।*
*बैठक के दौरान सभी स्वास्थ्य अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता एवं आवश्यक संसाधनों की सुनिश्चितता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।*
*बैठक के दौरान टीकाकरण कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, संस्थागत प्रसव, पोषण अभियान, आयुष्मान भारत योजना, एवं अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई, मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार एवं समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाए। सिविल सर्जन, गोड्डा द्वारा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियां एवं चुनौतियों से अवगत कराया गया। साथ ही आगामी कार्ययोजना भी प्रस्तुत की गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, टीकाकरण कवरेज बढ़ाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।*
*बैठक में सिविल सर्जन,गोड्डा डॉ0 एससी शर्मा, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ0 ताराशंकर झा ,विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे