अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा धनबाद झारखंड प्रदेश का नाम रौशन करने वाली बेटी *ऋचा कुमारी* पिता राजेश कुमार गुप्ता राष्ट्री मंत्री ABMVS,माता रेनू देवी को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कुन्दन कुमार गुप्ता , राष्ट्री प्रवक्ता संदीप विवेक, झारखंड प्रदेश संरक्षक शंकर साह, देवघर जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार के द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ऋचा कुमारी ने फिलॉसफी में ग्रेजुएशन में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने यूनिवर्सिटी में गोल्डमेडलिस्ट रही फिर उसी सब्जेक्ट में मास्टर डिग्री पूरे झारखंड में उच्च अंक प्राप्त कर डबल गोल्डमेडलिस्ट रही।जिससे पूरे अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा को गौरवान्ति करने का कार्य किया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार के द्वारा डबल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री कुंदन कुमार गुप्ता जी समाज में ऐसे बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया साथ ही समाज के बच्चों को शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा दी । उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपने समाज के स्तर को आगे बढ़ाने के लिए निचले स्तर के बच्चों को शिक्षा जगत से जोड़ना होगा और शिक्षित करना होगा तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा। समय – समय पर ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित भी करना होगा। संदीप विवेक राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा भारत नेपाल 7667026531