Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
विनय मिश्रा की रिपोर्ट
बोकारो जिला के बोकारो स्टील सिटी थाना के नयी थाना प्रभारी के रूप में ममता कुमारी ने अपना पदभार ग्रहण किया थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक ममता कुमारी झारखंड के तेज तर्रार एवं कर्मठ पुलिस अधिकारी के रूप में पहचानी जाती है उन्हें उनके बेहतर कार्य प्रणाली के फल स्वरुप लेडी सिंघम का भी खिताब मिला हुआ है 2012 बैच के पुलिस निरीक्षक ममता कुमारी जहां भी रहे अपने बेहतर कार्य प्रणाली और उत्कृष्ट जवाब देही के फल स्वरुप हमेशा जनप्रिय पुलिस निरीक्षक के रूप में पहचान बनाने में सफल रही है ममता कुमारी इससे पूर्व रांची जिला में सुखदेव नगर चुटिया और लालपुर थाना में थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक के रूप में पदस्थापित रहने के तत्पश्चात हुए गिरिडीह धनबाद जिला के पश्चात बोकारो जिला में पदस्थापित हुयीहै इससे पूर्व सरायकेला खरसावां जिला में भी पदस्थापित रह चुकी हैं पुलिस निरीक्षक के रूप में पदस्थापित होने के पश्चात अपना पदभार ग्रहण करने के साथ ही ममता कुमारी ने कहां कि उनके थाना अधिन क्षेत्र के लोगों को बेहतर विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बेहतर ढंग से रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है लोग अपनी शिकायत और बातों को लेकर थाना में बेहिचक आए और अपनी बात और समस्या तथा परेशानी कहें उनके समस्याओं का निष्पादन निश्चित तौर पर किया जाएगा पुलिस को लोग अपना सच्चा और अच्छा मित्र समझे किसी प्रकार के कोई जानकारी और सूचना हो तो उन्हें अवश्य दें पुलिस उनकी बातों को और जानकारी को गुप्त रखे जाएंगे बोकारो स्टील सिटी थाना के क्षेत्र के लोग निर्भीक और बेहतर ढंग से रहे यह उनकी प्राथमिकता में मुख्य रूप से शामिल है