
भूली। यूनाइटेड कॉल वर्कर यूनियन (एटक ) के भूली नगर प्रशासन कार्यालय में श्रमिकों के 31 सूत्री मांगों को लेकर बी टी ए प्रबंधन कार्मिक बी .डी. सिंह और क्षेत्रीय चिकित्सालय भूली के डॉक्टर नेहा स्मृति के साथ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के साथ वार्ता हुई ।श्रमिको के हित में एटक के 31 सूत्री मांगों पर प्रबंधन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए लगभग सभी मांगों पर सहमति जताई।मौके पर शत्रुघ्न महतो ने कहा कि श्रमिको के हित में एटक कार्य करता रहा है। भूली नगर प्रशासन और रीजनल हॉस्पिटल भूली में श्रमिक हित और यहां के स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इस मांगो को प्रबंधन ने माना है। तय समय में मांग पूरा नहीं हुआ तो एटक आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। आर बी एच शाखा सचिव बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंधन के साथ वार्ता सफल रही। सभी मांगों पर सहमति जताई गई। वार्ता में बीसीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य शिशिर कुमार महतो, कुसुंडा क्षेत्रीय अध्यक्ष छोटू राम , कोयला भवन शाखा सचिव नंदू यादव , बी टी ए शाखा अध्यक्ष दिलीप कुमार , आर बी एच अध्यक्ष गिरीश चौधरी, बृजेश यादव ,संतोष कुमार चौबे, संजीत कुमार सिंह, समीर कुमार दास , सुनील तिवारी, विजय शेखर योगेश्वर महतो ,हरीचरण चौहान, चंदन कुमार किशोर ठाकुर, इंद्र भुइयां, शिवचरण महतो ,एस कुमार , दुर्गा प्रसाद हजारी ,देवंती कुमारी, पन्ना देवी, मुनरिका देवी आदि सैकड़ो श्रमिक उपस्थित थे।शत्रुघ्न महतो का हुआ भव्य स्वागत यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो का भव्य स्वागत किया गया। ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।