जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत विश्व जल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जलसहियाओं को किया गया सम्मानित।
विश्व जल दिवस के अवसर पर आज विरासत कॉम्पलेक्स, गोड्डा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा, श्रीमती अंजली यादव, पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री संजय कुमार शर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती मोनिका बास्की सहित अन्य गणमान्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जल महोत्सव पखवाड़ा (08 मार्च से 22 मार्च 2026) का आयोजन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल के महत्व, जल के बर्बादी को रोकने के प्रति आम ग्रामीणों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरन जल संरक्षण हेतु महिलाओं,पुरुषों एवं बच्चों को जागरूक करने पर ज़ोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान समुदाय में योगदान देने वाली चयनित उत्कृष्ट जलसहिया को प्रमाण-पत्र ,शॉल एवं मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, श्रीमती मोनिका बास्की ने अपने संबोधन में कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन एवं पुर्नगठन का कार्य एवं प्रगति की समीक्षा लगातार की जा रही है। आगे प्रखंड स्तर की सभी ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का जल जीवन मिशन के तहत बैंक में खाता जल शुक्ल संग्रह के लिए खोला जा रहा है। गांव मे जल जांच के लिए सभी जलसहियाओं को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके द्वारा जल की बचत, शुद्ध जल के उपयोग आदि की जानकारी प्रदान की गई।
पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री संजय कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “जल जीवन का आधार है। यदि आज हम पानी नहीं बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ियाँ संकट में पड़ जाएंगी। हरैक नागरिक को जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।”
“जलसहिया हमारे विभाग की मजबूत कड़ी हैं। इनके प्रयासों से ही जल योजनाएं गाँवों तक प्रभावी रूप से पहुँच पा रही है।
विश्व जल दिवस के अवसर पर FTK किट के माध्यम से जल जाँच का लाइव टेस्ट करते हुए सभी को दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कुछ जलसहियाओं के द्वारा ग्राम स्तर पर कार्य अनुभव को शेयर किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधिगण, ज़िला एवं प्रखंड स्तर के संबंधित पदाधिकारीगण , विभिन्न पंचायतों से आए मुखियागण,ज़िला समन्वयक शत्रुघ्न प्रसाद, संजीव रंजन प्रखंड समन्वयक बोआरीजोर शशि कुमार, प्रखंड समन्वयक गोड्डा- उज्ज्वल कुमार,जलसहिया, पोषण सखी, स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।