Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
गोड्डा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चतुर्थ राजकीय गणतंत्र मेला महोत्सव 2026 का भव्य समापन
गोड्डा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चतुर्थ राजकीय गणतंत्र मेला महोत्सव 2026 का भव्य समापन
गोड्डा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित चतुर्थ राजकीय गणतंत्र मेला महोत्सव 2026 का समापन समारोह अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ दो दिवसीय इस महोत्सव ने जिलेवासियों के साथ-साथ अन्य जिलों एवं राज्यों से आए आगंतुकों को भी आकर्षित किया तथा अपनी सांस्कृतिक विविधता और भव्य आयोजन के लिए विशेष पहचान बनाई।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के माननीय मंत्री सह गोड्डा विधायक श्री संजय प्रसाद यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव, पुलिस अधीक्षक, गोड्डा श्री मुकेश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष गोड्डा श्री सुशील रामानी, नगर पंचायत अध्यक्ष महागामा श्री प्रबोध सोरेन, झामुमो जिलाध्यक्ष श्री प्रेम नंदन मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा माननीय मंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि गोड्डा का गणतंत्र मेला एक ऐतिहासिक पहचान रखता है और यह केवल एक मेला नहीं, बल्कि प्रकृति एवं संस्कृति का अद्भुत संगम है। उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष मेले का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं आकर्षक ढंग से किया गया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस मेले में अन्य जिलों एवं राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं, जिससे जिले की पहचान को व्यापक स्तर पर मजबूती मिलती है। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार के प्रयासों की विशेष प्रशंसा की।
समापन समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:00 बजे साक्षी प्रिया की प्रस्तुति से हुई। इसके पश्चात छऊ नृत्य, डॉ. मृणालिनी अखौरी की प्रस्तुति, किस्सू राहुल का कार्यक्रम तथा कवि सम्मेलन (अंजुम, सरोज झा एवं डॉ. रजनी प्रभा) ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। वहीं पूजा चटर्जी के आकर्षक प्रदर्शन ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।
समापन की औपचारिक घोषणा के साथ यह मेला भव्यता, सांस्कृतिक समृद्धि एवं सफल आयोजन के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, गोड्डा सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों को उपायुक्त के द्वारा सम्मानित किया गया।
दो दिवसीय कार्यक्रम का सफल संचालन डीडी न्यूज के श्रीमती सरोज झा के द्वारा किया गया।
Related Posts
Add A Comment









