अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा के द्वारा बसंतराय प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धपरा में विभिन्न योजनाओं का किया गया निरीक्षण
अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव के द्वारा बसंतराय प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धपरा का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बसंतराय प्रखंड अंतर्गत चलाए जा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलापूर्ति योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया।
*अनुमंडल पदाधिकारी ने योजनाओं के लाभुकों से सीधे संवाद कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति संतुष्टि व्यक्त की। साथ ही जहां कहीं भी कमियां पाई गईं, वहां संबंधित अधिकारियों को त्वरित सुधार हेतु निर्देशित किया गया।*
*उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।*
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी बसंतराय, संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे