चतुर्थ राजकीय गणतंत्र मेला महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
आगामी चतुर्थ राजकीय गणतंत्र मेला महोत्सव 2026 के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर आज ऐतिहासिक गांधी मैदान, गोड्डा में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया गया।
*निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने राजकीय गणतंत्र मेला महोत्सव की तैयारियों का व्यापक जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास द्वारों की समुचित व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं की तत्परता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।*
*उपायुक्त ने कहा कि मेला महोत्सव जिले का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता होती है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।*
*निरीक्षण के क्रम में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, मंच निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी, स्टॉल आवंटन एवं पार्किंग स्थल की व्यवस्था का भी बारीकी से अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।*
*पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही ट्रैफिक प्रबंधन को सुचारू रखने हेतु विशेष योजना तैयार करने तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।*
*इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ करें, ताकि मेला महोत्सव का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।*
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री दीपक कुमार दूबे, अपर समाहर्ता श्रीमती प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा श्री अशोक प्रियदर्श,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री रितेश जयसवाल,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा श्री अशोक प्रियदर्शी,जिला योजना पदाधिकारी श्री फैजान सरवर, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया,नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अरविंद प्रसाद अग्रवाल, जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो , संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी ,नगर थाना प्रभारी , गोड्डा श्री दिनेश महली सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।