गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा के निर्देशानुसार बोआरीजोर प्रखंड के मेरेडेडे गांव में बुखार सर्वेक्षण, मच्छरदानी वितरण एवं फॉगिंग अभियान चलाया गया
, गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा के निर्देशानुसार बोआरीजोर प्रखंड के मेरेडेडे गांव में बुखार सर्वेक्षण, मच्छरदानी वितरण एवं फॉगिंग अभियान चलाया गया
◼️ *मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय, जांच में 16 व्यक्ति मिले पॉजिटिव, सभी का नियमानुसार उपचार जारी।*
================
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम, समय पर रोगियों की पहचान तथा संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बोआरीजोर के अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचएससी), खिजुरिया के मेरेडेडे गांव में सघन बुखार सर्वेक्षण, मच्छरदानी वितरण एवं फॉगिंग अभियान चलाया गया।
यह अभियान बोआरीजोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों की बुखार संबंधी जांच की गई तथा मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई।
◼️ *अभियान के दौरान 162 व्यक्तियों की हुई आरडीटी जांच, 16 मिले पॉजिटिव*
मेरेडेडे गांव में संचालित अभियान के दौरान कुल 162 व्यक्तियों की रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (आरडीटी) के माध्यम से जांच की गई, जिसमें 16 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। सभी पॉजिटिव मरीजों का निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं उपचार प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों के समुचित उपचार तथा बीमारी के प्रसार पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
◼️ *136 की आबादी के बीच 71 मच्छरदानियों का वितरण*
अभियान के दौरान गांव में 136 की आबादी के मद्देनजर 71 मच्छरदानियों का वितरण किया गया। ग्रामीणों को मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने, घरों एवं आसपास पानी जमा नहीं होने देने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा बुखार आने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।
◼️ *मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग अभियान*
गांव में मच्छरों के प्रजनन एवं प्रसार पर नियंत्रण के उद्देश्य से फॉगिंग भी कराई गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों को मलेरिया सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियों के लक्षणों, बचाव के उपायों एवं समय पर जांच और उपचार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम, प्रभावित क्षेत्रों में नियमित निगरानी तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। आम नागरिकों से अपील है कि वे स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करें, मच्छरदानी का उपयोग करें तथा बुखार होने पर बिना देरी किए स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
उक्त अभियान में एमटीएस, एसआई, एमपीडब्ल्यू, सीएचओ एवं एएनएम सहित स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।