Saturday, 24 October 2026
Current Khabar

मेला से लौट रही घर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म पांच गिरफ्तार

Nilkant Arya
Nilkant Arya reporter
📅 23 Oct 2026, 10:41 PM IST
👁 42 views
मेला से लौट रही घर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म पांच गिरफ्तार
दिनांक-21.10.2026 की रात्रि में पाकुड़ जिला की रहने वाली एक नाबालिग लड़की, जो अपनी मौसी के घर आई हुई थी, उर्जानगर मेला घूमने के पश्चात अपने दो रिश्तेदारों के साथ वापस मौसी के घर जा रही थी। इसी दौरान जियाजोरी जंगल के समीप 5-6 व्यक्तियों द्वारा उन्हें रोककर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया एवं नबालिग लड़की के गले में चाँदी का चैन को छीन लिया।
उक्त घटना के संबंध में महागामा थाना कांड संख्या-186/2026, दिनांक-22.10.2026, धारा-70(2)/304(2)/115(2)/352/351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है एवं गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर मोहसीन अंसारी के घर से पीड़िता से छिना हुआ चाँदी का चेन बरामद किया गया है एवं गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया।

*गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एवं पता :-*
1. मोहसिन अंसारी, उम्र लगभग 22 वर्ष, पिता-नूर मोहम्मद अंसारी, निवासी-जियाजोरी, थाना-महागामा, जिला-गोड्डा।
2. मो. जहूर अंसारी, उम्र लगभग 27 वर्ष, पिता-साबेद अंसारी, निवासी-जियाजोरी, थाना-महागामा, जिला-गोड्डा।
3. मो. अवाज अंसारी, उम्र लगभग 19 वर्ष, पिता-मो. हकानी अंसारी, निवासी-जियाजोरी, जाताकोठी, थाना-महागामा, जिला-गोड्डा।
4. मो. मोतीम अंसारी, उम्र लगभग 19 वर्ष, पिता-इस्लाम अंसारी, निवासी-जियाजोरी, थाना-महागामा, जिला-गोड्डा।
5. मो. परवेज अंसारी, उम्र लगभग 20 वर्ष, पिता-जलालुद्दीन अंसारी, निवासी-जियाजोरी, मस्जिद के सामने, थाना-महागामा, जिला-गोड्डा

*जप्त सामानों की विवरणी :-*
1. घटना के क्रम में छीना गया चाँदी का चेन अभियुक्त मोहसीन के घर से।
Share this article