मौलाना जलालुद्दीन चिश्ती को आपकी विकास पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया — शेर गुलाम मुस्तफा
A
Admin
admin
📅
20 Oct 2026, 12:03 AM IST
👁 4 views
मौलाना जलालुद्दीन चिश्ती को आपकी विकास पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया — शेर गुलाम मुस्तफा
कोडरमा, झारखंड।
आपकी विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शेर गुलाम मुस्तफा ने पार्टी के प्रधान कार्यालय, जिला कोडरमा में प्रदेश सचिव हजरत मौलाना जलालुद्दीन चिश्ती साहब को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया। इस अवसर पर आपकी विकास पार्टी, जिला कोडरमा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जनाब अयूब अंसारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस नियुक्ति के माध्यम से आपकी विकास पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना, सामाजिक एकता को मजबूत बनाना और दबे-कुचले, शोषित एवं वंचित लोगों की आवाज को बुलंद करना है। पार्टी का मानना है कि समाज के हर वर्ग को उचित सम्मान और नेतृत्व में भागीदारी मिलने से ही एक सशक्त, समतामूलक और विकसित समाज का निर्माण संभव है।
केंद्रीय अध्यक्ष शेर गुलाम मुस्तफा ने कहा कि आपकी विकास पार्टी किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों की आवाज है। पार्टी का संकल्प है कि हर समाज को साथ लेकर चला जाए, युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले और गरीब, मजदूर, किसान तथा वंचित लोगों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाए।
उन्होंने विश्वास जताया कि मौलाना जलालुद्दीन चिश्ती साहब अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आपकी विकास पार्टी का संकल्प — सबकी भागीदारी, सबका सम्मान, सामाजिक एकता और शोषित-वंचितों की आवाज को बुलंद करना।