पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गोड्डा जिले के 14 गांवों को मॉडल सोलर ग्राम के रूप में विकसित करने हेतु प्रस्ताव तैयार..

🔶 *जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न, ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर
🔶 *सुंदरपहाड़ी एवं बोआरीजोर प्रखंड के पहाड़ी तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) बहुल दुर्गम गांवों को भी सूची में किया गया शामिल।*
________________________________
आज दिनांक 23.10.2026 को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर ग्राम के चयन को लेकर जिला स्तरीय समिति (DLC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों के गांवों को मॉडल सोलर ग्राम के उम्मीदवार गांव के रूप में चयनित करने के प्रस्ताव पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कुल 14 गांवों का प्रस्ताव तैयार कर निदेशक, विकास, रांची को भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना, ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग का विस्तार करना तथा गांवों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी पहल करना है।
☀️ *स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना एवं गांवों को आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता*
बैठक में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा ने योजना के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा ग्रामीण विकास एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने, बिजली पर निर्भरता को कम करने तथा गांवों में सौर ऊर्जा आधारित सुविधाओं का विस्तार करने पर बल दिया गया।
मॉडल सोलर ग्राम के रूप में गांवों को विकसित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
☀️ *चयन के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप 14 गांवों का प्रस्ताव*
योजना की मार्गदर्शिका के अनुसार 5,000 से अधिक आबादी वाले गांवों को उम्मीदवार गांव के रूप में चिह्नित करने के आधार पर विचार किया गया। इसके अतिरिक्त, गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी एवं बोआरीजोर प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) बहुल दुर्गम गांवों की भौगोलिक परिस्थितियों एवं बिजली की उपलब्धता से संबंधित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें भी प्रस्तावित सूची में शामिल किया गया है।
इन गांवों में सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण परिवारों को ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत उपलब्ध कराने तथा दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
जिले के प्रस्तावित 14 गांवों की सूची
गोड्डा जिले से मॉडल सोलर ग्राम के उम्मीदवार गांवों के रूप में निम्नलिखित 14 गांवों का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
1. जमनीपहाड़पुर, प्रखंड गोड्डा — आबादी: 6,271
2. डांड़े, प्रखंड पोड़ैयाहाट — आबादी: 8,325
3. पोड़ैयाहाट, प्रखंड पोड़ैयाहाट— आबादी: 6,319
4. जमनीकोला, प्रखंड बसंतराय — आबादी: 5,172
5. बड़ा पलमा, प्रखंड सुंदरपहाड़ी — आबादी: 367 (PVTG बहुल गांव)
6. मदनी, प्रखंड सुंदरपहाड़ी — आबादी: 341 (PVTG बहुल गांव)
7. छोटो केरलो, प्रखंड बोआरीजोर — आबादी: 476 (PVTG बहुल गांव)
8. मेहरमा, प्रखंड मेहरमा — आबादी: 5,125
9. बाजितपुर, प्रखंड मेहरमा — आबादी: 5,095
10. सुरनी, प्रखंड मेहरमा — आबादी: 5,230
11. अमजोरा पिरोजपुर, प्रखंड मेहरमा — आबादी: 5,175
12. सिंगाढ़ी, प्रखंड मेहरमा — आबादी: 5,165
13. परसा, प्रखंड महागामा — आबादी: 6,101
14. दिग्घी, प्रखंड महागामा — आबादी: 5,885
☀️*छह माह की प्रतिस्पर्धा अवधि में योजनाओं के क्रियान्वयन का होगा मूल्यांकन*
बैठक में बताया गया कि उम्मीदवार गांवों के बीच छह माह की प्रतिस्पर्धा अवधि के दौरान सौर ऊर्जा से संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम), पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तथा अन्य सौर ऊर्जा आधारित परियोजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति को प्रमुखता से देखा जाएगा।
इस अवधि में संबंधित गांवों में योजनाओं के क्रियान्वयन, सौर ऊर्जा के उपयोग के विस्तार तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रगति के आधार पर उत्कृष्ट गांव का चयन किया जाएगा। निर्धारित मानकों के अनुसार जिले से एक उत्कृष्ट गांव को मॉडल सोलर ग्राम के रूप में चयनित करने का लक्ष्य है। योजना के प्रावधानों के अनुरूप चयनित गांव को केंद्र सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये का अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।
☀️ *सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं को बढ़ावा देने के निर्देश*
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रस्तावित गांवों में सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाए। विशेष रूप से किसानों को पीएम-कुसुम योजना के तहत सौर पंप की सुविधा उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (LDM) को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर किसानों को सौर पंप लगाने के लिए ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सुगम बनाएं। साथ ही, लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभुकों को अनावश्यक विलंब के बिना योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्य करें।
इसके अतिरिक्त, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, गोड्डा के सहायक अभियंता को फील्ड इंस्पेक्टर के रूप में नामित किया गया है, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी की जा सके तथा लाभुकों को ऋण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में आ रही समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो।
☀️ *ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*
जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना, बिजली की उपलब्धता से संबंधित चुनौतियों को कम करना तथा सरकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण परिवारों एवं किसानों को लाभान्वित करना है। मॉडल सोलर ग्राम की पहल से न केवल स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया है, ताकि गोड्डा जिले में सौर ऊर्जा के उपयोग का व्यापक विस्तार हो सके।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, गोड्डा श्री प्रशांत लायक, जिला कृषि पदाधिकारी, गोड्डा श्री अभिजीत कुमार शर्मा, कार्यपालक अभियंता, विद्युत श्री राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।