Saturday, 24 October 2026
Current Khabar

सिहोडीह आम बागान , सार्वजनिक दुर्गा मंडप,अरघाघाट में भी मां दुर्गा के भक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद!

A
Amit Kumar reporter
📅 24 Oct 2026, 07:18 PM IST
👁 21 views
सिहोडीह आम बागान , सार्वजनिक दुर्गा मंडप,अरघाघाट में भी मां दुर्गा के भक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद!
गिरिडीह के सिहोडीह आम बागान में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति न्यास,साथ ही सार्वजनिक दुर्गा मंडप,अरघाघाट के प्रांगण में भी की ओर से शनिवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
दुर्गा पूजा के सफल आयोजन और मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के बाद आयोजित इस भंडारे में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली और कार्यक्रम को सफल बनाया।
भंडारे के आयोजन में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति न्यास के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद अशोक राम, सचिव दीपक यादव, कोषाध्यक्ष उमेश यादव, उपसचिव विजय सिंह , दशरथ प्रसाद, सोनू राम, गणेश पांडे, चुन्नू शर्मा समेत समिति के 151 सदस्यों की अहम भूमिका रही। वही सार्वजनिक दुर्गा मंडप,अरघाघाट मंदिर पुजारी अधीर पाण्डेय,सचिव राजेश शर्मा,अध्यक्ष भूपेन्द्र ओझा, कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा, विक्की सिन्हा, संतोष यादव, छोटू यादव, भोला यादव, के बी मिश्रा, राजेश ओझा, गोविंद यादव, लोकनाथ सहाय सहित कई भक्तजन उपस्थित रहे।पूजा से लेकर विसर्जन और भंडारे तक समिति के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
समिति की ओर से आयोजित इस भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं के बीच सेवा, सहयोग और धार्मिक आस्था का संदेश दिया गया। मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।
Share this article