Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
पथरगामा प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, सोनारचक में महिला नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला
गोड्डा जिले के पथरगामा प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, सोनारचक में महिला नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सह जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला उद्यमियों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, गोड्डा श्री रमाकांत चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए PMFME (प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना), PMEGP (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम), प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, विपणन सुविधाओं तथा उद्यम पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
Related Posts
Add A Comment


