कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ नीट-यूजी 2026 की परीक्षा संपन्न
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा के निर्देशन में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट-यूजी 2026 की परीक्षा जिले में कड़ी सुरक्षा एवं पारदर्शी व्यवस्था के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।*
*परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु जिले में तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे, जिनमेंपीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ललमटिया डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गोड्डापीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गोड्डा शामिल हैं।*
*राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, नई दिल्ली की टीम की उपस्थिति में सभी परीक्षार्थियों के लिए सघन जांच (फ्रिस्किंग), रजिस्ट्रेशन एवं बायोमेट्रिक उपस्थिति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। परीक्षा को पूर्णतः कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से उपायुक्त द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक, पर्यवेक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी, उड़न दस्ता दल, चिकित्सा टीम, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।*
*सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी गई। साथ ही, जिलास्तर पर एक नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित कर नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारी के माध्यम से परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर सतत अनुश्रवण किया गया।*
*उपायुक्त के मार्गदर्शन एवं प्रशासन की सक्रिय निगरानी में पूरी पारदर्शिता, अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ नीट-यूजी 2026 की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।*
*मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा श्री आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा श्री अशोक प्रियदर्शी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा श्री चंद्रशेखर आजाद,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य, एवं सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस गोड्डाके प्राचार्य सहित शिक्षकगण मौजूद रहे।