निपु सिंह ने मां कामाख्या से लिया आशीर्वाद और भ्रष्टाचारमुक्त,अपराधमुक्त झारखंड के किया दुआ
झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री सह राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निपु सिंह ने मंगलवार को सुबह सात बजे मां कामाख्या का दरबार पहुंचे और मां के सामने माथा टेक कर मां से आशीर्वाद लिया और झारखंड को भ्रष्टाचारमुक्त और अपराधमुक्त करने की दुआ की ।
श्री सिंह ने कहा की मां कामाख्या की बहुत बड़ी शक्ति है जो भी श्रद्धालु अपना मन्नत लेकर जाता हैं उसकी मां पूरा करती है और उन्होंने कहा कि मां कामाख्या के दरबार में हर साल अंबुबाची मेला 22 से 26 जून के बीच लगता है उस मेला का आनंद भी श्रद्धालु लेते हैं और पूरे देश से मेले में आने-जाने वाले सभी श्रद्धालुओं और साधु संतों पर विशेष ध्यान रखा जाता है हर जगह खाने पिने के लिए भंडारा लगाया जाता है और कई कलाकारों ने मां के दरबार के निकट नृत्य कला संस्कृति करते हैं और सिंह ने जोर देकर कहा कि सभी हिंदू भाइयों एवं बहनों को एक बार जरूर मां कामाख्या के दरबार में जाना चाहिए और मां से आशीर्वाद लेना चाहिए और उन्होंने कहा कि मां के पास जाने से ही खुशियां दुगुनी हो जाती है और मां हर दुख हर लेती है और आपको आगे बढ़ने के लिए शक्ति देती है ।