Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


विनय मिश्रा, हजारीबाग जिला के बरही थाना अंतर्गत बैंक लूट कांड की उद्वभेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी तथा रकम और सोने की बरामदगी हजारीबाग पुलिस के सफलता की कहानी स्वयं बयां कर रही है और इसका श्रेय निश्चित तौर पर पुलिस कप्तान अमन कुमार और उनकी जिला पुलिस को जाती है, हजारीबाग जिला में पुलिस अधीक्षक के रूप में योगदान देने के पश्चात से ही अमन कुमार ने अपने प्राथमिकता बताते हुए कहा था कि, अपराध नियंत्रण बेहतर माहौल और शांति व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, पुलिस अधीक्षक ने जिला वासियों से जो कहां उसे सत्य चरितार्थ भी कर दिखाया है, हजारीबाग जिला के बरही में बैंक में हुई लूट कांड का उद्वेदन अपराधियों की गिरफ्तारी और लूट की रकम और सोने की बरामदगी कर पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि हजारीबाग जिला पुलिस अपराधियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगी, जिला वासियों की विश्वास भरोसा और उनकी सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है भारतीय पुलिस सेवा 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अमन कुमार राज्य के उन सफलतम पुलिस अधीक्षक में शामिल है जिनकी उपलब्धि और कामयाबी ही उनकी सशक्त पहचान है, श्री कुमार रांची के सिटी एसपी धनबाद जिला के ग्रामीण एसपी साहिबगंज के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक, खूंटी जिला में 3 वर्षों से अधिक समय तक एसपी के रूप में अपने पद स्थापना काल के दौरान अपने बेहतर कुशल कार्यों से नक्सलियों को बैक फुट पर भेजने के साथ-साथ खूंटी जिला में नक्सलियों के असर को बेअसर करने में सफल रहे इनकी लंबी प्रशासनिक दक्षता और उपलब्धि कामयाबी को देखते हुए राज्य सरकार ने गढ़वा जिला का पुलिस अधीक्षक बनाया वहां भी श्री कुमार कुछ महीने में हि पुलिस की छवि और उपलब्धि भरे कार्यों से लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सशक्त पहचान बनायी, तत्पश्चात उन्हें हजारीबाग का पुलिस कप्तान बनाया गया, हजारीबाग जिला में उनके योगदान देने के बाद बड़ी बैंक लूट कांड की घटना घटी और शीघ्र ही इस लूट कांड में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी और नगद राशि तथा सोना भी बरामद कर लिया गया, हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने यह साफ कर दिया कि जिला में अपराधी जितने भी शातिर रहो किंतु हजारीबाग के पुलिस से बचना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है, ऐसे आईपीएस अधिकारी से निश्चित तौर पर विभाग राज्य और जिला गौरान्वित होते हैं,