Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा वृद्धा आश्रम, गोड्डा में वृद्धजनों के साथ सादगी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई होली
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया तथा उनके स्वास्थ्य, खान-पान, आवास एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों को समय पर चिकित्सा सुविधा, वृद्धा पेंशन,पौष्टिक आहार एवं आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का पर्व है। समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ खुशियां साझा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन वृद्धजनों के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है और उनके कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।
इस अवसर पर वृद्धजनों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। आश्रम परिसर में पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुतिकर सभी का मन मोह लिया। वृद्धजनों ने जिला प्रशासन के इस आत्मीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया और इसे अपने जीवन का यादगार क्षण बताया। जिला प्रशासन, गोड्डा द्वारा यह पहल सामाजिक सरोकार एवं मानवीय संवेदनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कार्यक्रम में आश्रम प्रबंधक श्री अमित कुमार एवं सहयोगी श्री अजय प्रसाद यादव एवं आश्रमकर्मीगण उपस्थित थे
Related Posts
Add A Comment







