रांची में देह व्यापार का खुलासा, महिला सरगना सहित आठ चढ़े पुलिस के हत्थे
*रांची :* राजधानी रांची में बड़े पैमाने पर चल रहे देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर एक साथ कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने महिला सरगना समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में छह से अधिक युवतियां और ग्राहक शामिल हैं। रांची एसएसपी राकेश रंजन को यह सूचना मिली थी कि शहर के लालपुर, चुटिया और आसपास के इलाकों में संगठित तरीके से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद एसएसपी ने सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया और एक साथ कई जगहों पर छापेमारी का निर्देश दिया।
*महिला थी रैकेट की सरगना*
छापेमारी के दौरान पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है, वही इस पूरे रैकेट की मुख्य सरगना बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह महिला पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से लड़कियों को रांची बुलाकर होटलों और किराए के मकानों में रखती थी और गुप्त तरीके से ग्राहकों तक पहुंचाती थी। सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार महिला का पहले से आपर