10 जून 2022 में रोड दंगा डेली मार्केट कांड संख्या 16 22 में नवाब चिश्ती समेत 8 को रांची सिविल कोर्ट मान्या टंडन की अदालत ने किया आरोप मुक्त सभी बरी किए गए।
रांची:10 जून 2022 मेन रोड गोली_कांड मुख्य केस दर्ज डेली मार्केट थाना कांड संख्या 16/22 धारा120B,147,148,149,153A,341,353,259A,504 में आज जज श्रीमती मान्या टंडन की अदालत ने GR1720/2023 संबंधित मामले पर करीब 4 वर्ष तक चले इस मामले पर आज आदेश जारी किया गया जिसमें नवाब चिश्ती,शाहबाज, रमजान, अमजद खान, मो.माज, शकील, इरफ़ान,मो. अमन मंसूरी,एक अन्य जेल में बंद अरमान को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दोषमुक्त (बरी) किया गया।
जज श्रीमती मान्या टंडन की अदालत में सभी दोषमुक्त होने पर वकीलो ने अहम भूमिका निभाई थी जिसमें एडवोकेट प्रियंका, लक्ष्य कुमार संजय कुमार अनन्या शांभवी सीनियर एडवोकेट एस.के. उपाध्याय, सहित अन्य ने केस लड़ा था।
नवाब चिश्ती ने कहा हम बेगुनाह थे इंसाफ न्यायलय द्वारा किया गया हम सभी इस फैसले पर आभार व्यक्त करते हैं।