गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में सरकारी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों से चोरी होने वाले गैस सिलेंडरों के सिलसिले पर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। ग्रामीणों की मुस्तैदी से पकड़े गए चोर के बयान पर पुलिस ने छापेमारी कर 61 सिलेंडर बरामद किए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, दो संदिग्ध दो मोटरसाइकिलों पर सिलेंडर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने लालबाजार की एक हार्डवेयर दुकान का नाम लिया, जहां पुलिस ने दबिश देकर 61 गैस सिलेंडर जब्त किए।
पुलिस द्वारा दुकान संचालक को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि चोरी का पूरा नेटवर्क उजागर करने के लिए जांच तेज है और फरार आरोपी समेत अन्य संलिप्तों को जल्द पकड़ा जाएगा। क्षेत्रवासियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में सरकारी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों से चोरी होने वाले गैस सिलेंडरों के सिलसिले पर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। ग्रामीणों की मुस्तैदी से पकड़े गए चोर के बयान पर पुलिस ने छापेमारी कर 61 सिलेंडर बरामद किए हैं।
Related Posts
Add A Comment