नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 को लेकर गोड्डा कॉलेज गोड्डा में काउंटिंग कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।

नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 के सफल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 25.02.2026 को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में गोड्डा कॉलेज, गोड्डा में काउंटिंग कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


