धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद 28 कोर्ट बिल्डिंग और MP/MLA कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया है। बम की अफवाह फैलते ही अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वादियों में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, कोर्ट प्रशासन को एक ईमेल आया है, जिसमें कोर्ट परिसर में बम रखे और उसके विस्फोट होने की बात लिखी गई थी। इसके बाद जिला जज और पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट के सभी प्रवेश और निकास द्वारों को सील कर दिया गया है।