प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गोड्डा की अध्यक्षता में विक्टिम कंपनसेशन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।
25 फ़रवरी को पीड़ितों को त्वरित एवं प्रभावी न्यायिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गोड्डा श्री रमेश कुमार की अध्यक्षता में विक्टिम कंपनसेशन (Victim Compensation) से संबंधित एक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा श्रीमती अंजली यादव , पुलिस अधीक्षक , गोड्डा श्री मुकेश कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा विक्टिम कंपनसेशन योजना के अंतर्गत 4 आवेदनों की अद्यतन स्थिति, विद्युत विभाग से संबंधित समस्याएं,लंबित प्रकरणों, स्वीकृत एवं वितरित मुआवजे की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र पीड़ितों को नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
बैठक के दौरान पीड़ितों को त्वरित एवं न्यायसंगत क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई। लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा करते हुए शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि पात्र पीड़ितों को समयबद्ध तरीके से लाभान्वित किया जाए तथा आवेदन प्राप्त होते ही निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।*
*उन्होंने कहा कि विक्टिम कंपनसेशन योजना का उद्देश्य अपराध से प्रभावित पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सामाजिक एवं मानसिक रूप से संबल देना है। अतः सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर मामलों के निष्पादन में तत्परता बरतें।
*बैठक के अंत में प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्णय लिया गया।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी,गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, गोड्डा श्री अरविंद प्रसाद अग्रवाल सहित संबंधित न्यायिक पदाधिकारी, अभियोजन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।