जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई संपन्न…

जिले में अवैध खनन के रोक थाम को लेकर आज दिनांक 26.02.2026 को उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया।
*बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा कर अवैध खनन के विरूद्ध धीमी कार्रवाई पर सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने क्षेत्रान्तर्गत अभियान में तेजी लाते हुए अवैध बालू,पत्थर, कोयला, खनिज के मामले में अवैधकर्ता के विरूद्ध प्राथमिकी, नियमानुसार दण्ड राशि की वसूली की कार्रवाई करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।*
*उपायुक्त ने खनन टास्क फोर्स की बैठक में संबंधित सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जितने भी चिन्हित हॉटस्पॉट है उन सभी स्थानों पर लगातार छापेमारी करें साथ ही कार्रवाई करते हुए एफआईआर अवश्य सुनिश्चित करें। साथ ही जिले के सभी बालूघाट में आवश्यक साइन बोर्ड लगाने तथा जहां लग चुके हैं वहां का जियो टैग फोटो जिला खनन कार्यालय को प्रेषित करने का निर्देश दिया।*
*समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिला अंतर्गत कोयला व बालू के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण, जांच, रॉयल्टी संग्रहण, आदि की गहन समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।*
*बैठक में उपायुक्त ने प्रखंड वार विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला के सभी वन प्रक्षेत्र, अंचल अन्तर्गत अवैध उत्खनन, प्रेषण के रोकथाम हेतु स्थलीय निरीक्षण / छापामारी में तेजी लाते हुए उसकी संख्या में बढ़ोत्तरी कर सघन कार्रवाई करने तथा छापामारी के क्रम में अवैध संबंधी मामला पाये जाने पर उसमें संलिप्त अवैध खननकर्ताओं /परिवहनकर्ता के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन स्थल पर बने गड्ढों को डोजरिंग एवं पहुंचपथ पर ट्रैच कटिंग का कार्य कराकर अवैध उत्खनन पर रोक लगाने का निर्देश सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को दिया गया।*
*पुलिस अधीक्षक , गोड्डा के द्वारा संबन्धित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में एक भी वाहन से अवैध खनन नहीं होने देने हेतु सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए उन्होंने दोषियों को पकड़ते हुए तुरंत उन पर एफआईआर दर्ज करने एवं संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।*
*बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा श्री आलोक वरण केसरी , जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया , जिला खनन पदाधिकारी श्री सन्नी कुमार, पुलिस पदाधिकारी ,सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।*