Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
गोड्डा नगरपालिका चुनाव 2026 के मतगणना के मद्देनजर गोड्डा से भागलपुर जाने वाली मुख्य मार्ग के संबंध में
*अतिआवश्यक सूचना*
*दिनांक 27.02.2026 को गोड्डा में हुए नगरपालिका चुनाव-2026 को मतगणना केन्द्र, मोतिया ओ०पी० अन्तर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रस्तावित है। मतगणना के दिन उक्त मुख्य मार्ग पर कार्यकर्ताओं, उम्मीदवारों एवं मतगणना कर्मियों की काफी भीड़ होने की संभावना है। उक्त दिन गोड्डा भागलपुर मुख्य मार्ग में यातायात व्यवस्था बाधित होने की प्रबल संभावना है और विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग का पॉलिटेक्निक कॉलेज से पूर्व आई०टी०आई० के पास अडाणी मोड से बॉये मुड़कर मोतिया ओ०पी० होते हुए ग्राम मोतिया से होकर डुमरिया मोड़ पर गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग में निकास द्वार की गई है साथ ही गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग का रूट डायवर्ट (मार्ग परिवर्तन) पॉलिटेक्निक कॉलेज से पूर्व आई०टी०आई० मोड़ के पास अडाणी मोड़ से बाँये मुड़कर मोत्तिया ओ०पी० होते हुए ग्राम मोतिया से होकर डुमरिया मोड पर गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग में निकास किया गया है।*
Related Posts
Add A Comment


