नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आज पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिकटिया स्थित मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा मतगणना की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
*जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक, गोड्डा श्री मुकेश कुमार द्वारा मतगणना केंद्र का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। मतगणना केंद्र परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। प्रवेश द्वार पर सघन जांच के बाद ही अधिकृत पदाधिकारी, कर्मी एवं अभ्यर्थियों के एजेंटों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।*
*मतगणना हॉल में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। प्रत्येक टेबल पर नियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संचालित हो सके। स्ट्रांग रूम से मतपेटियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत अभ्यर्थियों/एजेंटों की उपस्थिति में बाहर निकाला गया तथा विधिवत मतगणना प्रारंभ की गई।*
*जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतगणना प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने तथा आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने की अपील की गई है।*
*मतगणना कार्य संपन्न होने के पश्चात परिणामों की विधिवत घोषणा की जाएगी।*

