Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
बैठक में प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक के अलावा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। शनिवार को डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में अपराध एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं की गहन समीक्षा की गई। खासकर संगठित आपराधिक गिरोहों के द्वारा जिस तरह से आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है उसे लेकर डीजीपी ने चिंता जताई। बैठक में डीजीपी ने सभी जिलों के एसएसपी/एसपी को निर्देश दिया है कि वे फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, नक्सल विरोधी अभियानों को मजबूत करने और डिजिटल निगरानी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम करें और रिजल्ट दें।