रांची प्रेस क्लब में वसंत मेला का आगाज़, महिला उद्यमिता को मिला नया मंच
रांची प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों की संस्था ‘वीमेन्स वेलफेयर कमेटी’ (Women’s Welfare Committee) की ओर से आयोजित दो दिवसीय वसंत मेला (Vasant Mela) शुक्रवार को धूमधाम से शुरू हुआ।
मेले का औपचारिक उद्घाटन राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। उद्घाटन समारोह में मंत्री ने कहा कि यह मेला केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि महिला शक्ति और उद्यमिता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है, और ऐसे आयोजन उन्हें अपने हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। मेले में लाइफस्टाइल, परिधान, फूड, खिलौने और ज्वेलरी के 40 से अधिक आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। आदिवासी परिधान, हस्तशिल्प, खादी, गुजराती, कच्छी और बांग्ला परिधान विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू और रंगीन स्टॉलों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।
रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभु नाथ चौधरी ने कहा कि यह मेला महिला पत्रकारों और उद्यमियों के बीच सशक्तीकरण का सेतु बनेगा। वरिष्ठ पत्रकार शर्म