राजधानी राँची के पुंदाग थाना क्षेत्र स्थित इलाही नगर में चुनावी रंजिश में दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है
मोहम्मद इमरान और मोहम्मद तहसीन के समर्थकों के बीच हुई इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि चुनाव में जीत का जश्न मनाकर समर्थक घर लौट रहे थे। इसी दौरान हारे हुए उम्मीदवार के समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उग्र समर्थकों ने जीतने वाले समर्थकों के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी पर हमला किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।