गढ़वा में जमीन विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
*गढ़वा :* जिले में जमीन विवाद को लेकर हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज घटना बड़गड़ थाना क्षेत्र के हेसातु गांव के दुबियाठी टोला में हुई, जहां आपसी रंजिश और जमीन के विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके परिवार के कई लोग घायल हो गए।
मृतक की पहचान सूर्यदेव यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर सूर्यदेव यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के सदस्य भी हमले में घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। गढ़वा के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए…