नामकुम थाना हाजत में आरोपी की मौ’त मामले में SSP ने की कार्रवाई, तैनात पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
*रांची :* रांची के नामकुम थाना की हाजत में बंद आरोपी की मौत मामले में एसएसपी राकेश रंजन ने जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच के अनुसार यह मामला बदले की भावना से जुड़ा हुआ बताया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त जगाई मुंडा ने 12 साल के बच्चे का अपहरण किया और साक्ष्य छुपाने की नियत से उसकी हत्या कर दी। घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।
*जांच का जिम्मा बुंडू इंस्पेक्टर को*
रांची एसएसपी राकेश ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इस केस का जिम्मा अब बुंडू थानेदार इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा को सौंपी गई है। मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मामले की पूरी जांच जारी है। जांच में यह देखा जाएगा कि थाना हाजत में गिरफ़्तार अभियुक्त की सुरक्षा और निगरानी में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं।
*पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई*
इस घटना के बाद नामकुम थाना के पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें एएसआई प्रभुवन कुमार, दो हवलदार और दो आरक्षी शामिल हैं। साथ ही