अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है
भारत में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का असर आम लोगों पर पड़ेगा। हालांकि उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी जारी रहेगी। झारखंड की बात करें तो यहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 970 रुपये हो गए हैं। पहले यह कीमत 910.50 रुपये थी। जारी आदेश के मुताबिक गैस सिलेंडर में बढ़ोतरी 07 मार्च यानी आज शनिवार से प्रभावी होगा। गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद देश के प्रमुख शहरों दिल्ली में नई कीमत 913 रुपये होगी, मुंबई, कोलकाता व चेन्नई में क्रमशः 912, 930 व 928 रुपये हो गए हैं।