अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ दुमका के प्रांगण में एक उत्साहजनक कार्यक्रम गायत्री परिवार ट्रस्ट दुमका की दो महिला ट्रस्टियों श्रीमती मनोरमा यादव व सुचिता कापरी तथा गायत्री परिवार की सक्रिय परिजन श्रीमती पूनम भगत के नेतृत्व में आयोजित हुआ । गायत्री परिवार की अनेक महिला व पुरुष परिजनों के साथ साथ बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने भी भाग लिया। शहर की दो गणमान्य महिला दंत चिकित्सकाएं डॉ श्वेता स्वराज व डॉ मृदुला भारती भारती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इसमें पतंजलि परिवार की भी सहभागिता रही। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अनेक वक्ताओं ने अपने अपने उद्बोधन में शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे सार्थक प्रयासों की चर्चा की । मुख्य रूप से पुंसवन संस्कार की महती आवश्यकता को सभी ने पुरजोर ढंग से उठाया। गायत्री परिवार ट्रस्ट दुमका के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री प्रमोद कुमार ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में अपील की कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित हों, जिसमें अन्य और संगठनों की भी भागीदारी हो, उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार दुमका ऐसे सभी प्रयासों में सभी संभव सहयोग के लिए तैयार है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
प्रमोद कुमार
Related Posts
Add A Comment


अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ दुमका के प्रांगण में एक उत्साहजनक कार्यक्रम