Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के मुख्य संयोजक *महमूद आलम*
झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के मुख्य संयोजक *महमूद आलम* के नेतृत्व में मोर्चा के सदस्यों और आंदोलनकारियों ने अपनी विभिन्न मुख्य मांगों को लेकर राजधानी *रांची* स्थित *झारखंड विधानसभा* का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आंदोलनकारी विधानसभा के समक्ष एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया।
आंदोलनकारियों का कहना है कि झारखंड सरकार द्वारा चिन्हित आंदोलनकारियों के लिए जेल जाने की बाध्यता को समाप्त किया जाए। साथ ही सभी आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन, मान-सम्मान तथा बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
Related Posts
Add A Comment





