डीआरडीए सभागार, गोड्डा में नगरपालिका (आम) चुनाव–2026 के अंतर्गत महागामा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री प्रवोध सोरेन एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों उपस्थिति रही। शपथ ग्रहण के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं विभिन्न वार्ड पार्षद ने नगर पंचायत के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। यह अवसर महागामा नगर पंचायत के विकास एवं जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।