बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (B-PMFBY) खरीफ 2025 में बीमित किसानों के अधिसूचित क्षेत्र तथा बीमित फसल के सत्यापन हेतु जिला स्तरीय अनु श्रवण समिति डीएलएमसी की बैठक संपन्न…. जिले में संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ-2025 के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त के द्वारा योजना के अंतर्गत बीमित फसलों की स्थिति, किसानों का पंजीकरण, दावा निपटान, बीमा कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों, चक्रवात/बेवजह बारिश की वजह से टोल फ्री नंबर पर फसल बर्बादी की सूचना देने वाले आवेदनों तथा प्रखंडवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि मक्का का कुल आवेदन 2010 (बीमित क्षेत्रफल 1585.191 हेक्टेयर) एवं धान का कुल आवेदन 49752 (बीमित क्षेत्रफल 37999.894 हेक्टेयर) है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सत्यापित किसानों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।जिला अनुश्रवण समिति द्वारा विचार-विमर्श के उपरांत मक्का एवं धान के कुल 51762 किसानों को, जिनका बीमित क्षेत्रफल 39585.084 हेक्टेयर है, जिसकी स्वीकृति प्रदान की गई।
इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जाए तथा किसी भी पात्र किसान का नाम छूटने न पाए। उन्होने ने संबंधित विभाग एवं बीमा कंपनी को निर्देश दिया कि पात्र किसानों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से दावा भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी श्री अभिजीत शर्मा, जिला सहकारिता पदाधिकारी,जिला गव्य विकास पदाधिकारी संबंधित अन्य उपस्थित थे।