स्टेट लिटिगेशन के तहत जिला सशक्त समिति (District Empowered Committee) की बैठक संपन्न समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में स्टेट लिटिगेशन के अंतर्गत जिला सशक्त समिति (District Empowered Committee) से संबंधित बैठक आयोजित की गई।*
*बैठक में जिले से संबंधित विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों की समीक्षा की गई तथा मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* *बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े न्यायालयीन 7 मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए साथ ही, उन्होंने कहा कि जिन मामलों में शपथ-पत्र (Counter Affidavit) या अन्य आवश्यक दस्तावेज लंबित हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए।* *बैठक के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि न्यायालयीन मामलों से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण किया जाए तथा ई-कोर्ट पोर्टल के माध्यम से मामलों की नियमित निगरानी की जाए।*
*बैठक में अपर समाहर्ता , गोड्डा श्रीमती प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, गोड्डा श्री रितेश जयसवाल, जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।