एसपी से मिल कर अरशद ने लगाया गुहार एसडीपीओ,अनुसंधानकर्ता व केस कर्ता के खिलाफ़ हो प्राथमिकी दर्ज
एसपी ने डीएसपी साइबर को दिया जांच का आदेश
भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारी में मचा हड़कंप
शेखपुरा।चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी ने सोमवार को जिले के पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी को उनके कार्यालय कक्ष में तीन पेज का लिखित आवेदन दे कर गुहार लगाया की शेखपुरा थाना में मेरे व अन्य के ख़िलाफ़ पुरी तरह से दर्ज कराएं गए झुठे व फर्जी कांड संख्या- 248/24 में दोष मुक्त करते हुए केस कर्ता,केस के अनुसंधानकर्ता रिंकू रंजन कुमार,केस के पुर्व पर्यवेक्षण पदाधिकारी सह सेवानिवृत्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,शेखपुरा अरविन्द कुमार सिंहा तथा वर्तमान केस के पर्यवेक्षण पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,शेखपुरा डांँ.राकेश कुमार द्वारा केस कर्ता व साजिश कर्ता के अनैतिक मेल व लेन देन में आकर मेरे व अन्य के खिलाफ़ गिरफ्तारी व अन्य दंडात्मक कार्रवाई के आलोक में इन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी से कड़ी कानूनी व विधि सम्मत व विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है.अरशद के आवेदन पर एसपी ने डीएसपी साइबर शेखपुरा को जांच करने का आदेश दिया है.एसपी के आदेश से भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारी में बेचैनी व दहशत देखी जा रही है तो दुसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है.