Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, टीबी उन्मूलन को लेकर सामूहिक प्रयासों पर बल
विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, टीबी उन्मूलन को लेकर सामूहिक प्रयासों पर बल
उपायुक्त के द्वारा 5 टीबी (क्षय रोग) मरीजों को ‘निक्षय मित्र’ पहल के तहत गोद लेते हुए उनके उपचार के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान करने का लिया गया संकल्प
विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय सभागार, गोड्डा में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
*राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2025 में भारत सरकार के विभिन्न मापदण्डों के अनुसार जिले के सतरह पंचायत टी०बी० मुक्त घोषित किए गए थे। जिनमें सतरह पंचायतों के मुखिया को उपायुक्त , गोड्डा के द्वारा प्रमाण पत्र एवं महात्मा गांधी का प्रतिमा देकर आज विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया।साथ ही उपायुक्त के द्वारा अपने जीवनकाल में क्षयरोग समाप्त करने की शपथ दिलाते हुए उपस्थित अधिकारियों को टी०बी० से स्वयं को, अपने परिवार को, अपने सहकर्मी को और पड़ोसी को बचाने की शपथ,लोगों को खांसने के सही तरीके का पालन करने के लिए प्रेरित करने की शपथ,अपने गांव, अपने जिले, अपने राज्य और अपने देश को टीबी मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।*
Related Posts
Add A Comment






