बसंतराय प्रखंड अंतर्गत लगने वाले बिसुआ मेला का किया गया निरीक्षण।
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार के द्वारा जिले के बसंतराय प्रखंड अंतर्गत बसंतराय तालाब के किनारे लगने वाले विसुआ मेला का निरीक्षण किया गया
*उपायुक्त के द्वारा बसंतराय तालाब, सफा होड़ के लिए चिन्हित मैदान, माल्यार्पण स्थल, मुख्य समारोह स्थल आदि का बारिकी से निरीक्षण किया गया।*
*निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा बसंतराय तालाब की पूर्ण सफाई का समुचित प्रबंध करने, विधि व्यवस्था संधारण हेतु सीसीटीवी अधिष्ठापित करने,अग्निशमन वाहन की 24×7 प्रतिनियुक्त करने, अस्थाई मेडिकल केंद्र में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्त करने, विवाह भवन में कंट्रोल रूम को सक्रिय करने,प्रत्येक घाट के लिए उचित संख्या में चौकीदार ,आपदा मित्र, गोताखोर एवं तैराक प्रतिनियुक्त करने , अस्थाई दुकानों के लिए क्रमवार संख्या आवंटित करने ,महिलाओं एवं पुरुषों के लिए चलंत एवं अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करने,निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति एवं प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने आदि हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए।*
उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि आस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बसंतराय तालाब में सुबह से ही बड़ी संख्या में आदिवासी व गैर आदिवासी श्रद्धालुओं के स्नान करने का सिलसिला शुरू हो जाता है। आकर्षण का केंद्र यह है कि आदिवासी समुदाय के लोग इस तालाब में डुबकी लगाने के बाद सादे लिबास में कांसा के बर्तन में पूजा-अर्चना शुरू करते हैं। हर कोई अपने गुरू के बताएं हुए मार्ग पर पूजा में सम्मिलित होते है एवं पूजा-अर्चना के बाद गुरू दीक्षा लेते है। आदिवासियों के इस पौराणिक परंपरा को अक्षुण्ण रखने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त के द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सफा होड़ समुदाय के प्रतिनिधियों से विसुआ मेले की विशेष तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस मौके पर उपविकास आयुक्त गोड्डा श्री दीपक कुमार दूबे,अनुमंडल पदाधिकारी श्री बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा श्री अशोक प्रियदर्शी,प्रखंड विकास पदाधिकारी बसंतराय श्रीमान मरांडी, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, सहित थाना प्रभारी बसंतराय एवं प्रखंड कर्मी मौजूद रहे।