बरहेट, संवाददाता।
साहिबगंज जिला भाजपा के उपाध्यक्ष खगेंद्र साह की मां का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों का घर पर तांता लग गया।
निधन की सूचना मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव एवं भाजपा नेता मंडल मुर्मू रविवार को बरहेट प्रखंड अंतर्गत उनके पैतृक गांव कुसमा पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल खगेंद्र साह एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस दुख की घड़ी में ढांढ़स बंधाया। नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
अंतिम दर्शन के दौरान तेली समाज के ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल साह, राम बहादुर साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष भारती, विभीषण ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर दिवंगत को अंतिम विदाई दी। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
