Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Current Khabar office
पतना, प्रतिनिधि। विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतना के तत्वावधान में केंदुआ पंचायत सचिवालय परिसर में जनसंख्या स्थिरता एवं परिवार नियोजन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को छोटे परिवार के महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी देवेश कुमार द्विवेदी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शमशुल हक तथा केंदुआ पंचायत के मुखिया साहबराम पावड़िया ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अतिथियों ने जनसंख्या स्थिरता जागरूकता रथ को हरी…
बरहरवा, प्रतिनिधि। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बुधवार को संथाल परगना दौरे के दूसरे दिन साहिबगंज जिले के सीमावर्ती बरहरवा प्रखंड पहुंचकर निर्वाचन संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्लस-2 उच्च विद्यालय, बरहरवा में आयोजित बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और प्रतिभागियों की तैयारियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) स्तर पर संचालित प्रशिक्षण सत्र का अवलोकन करते हुए प्रशिक्षुओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन…
राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल थाना क्षेत्र के महासिंहपुर पंचायत अंतर्गत जयरामडांगा गांव में बुधवार को जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। वर्षों से चले आ रहे विवादित भूखंड पर बाउंड्री निर्माण को लेकर सगे भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान जयरामडांगा निवासी रुदल यादव (70 वर्ष) के रूप में…
साहिबगंज, प्रतिनिधि। आम नागरिकों को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को इंडियन बैंक, साहिबगंज परिसर में “स्थायी लोक अदालत की सांविधिक प्रक्रिया, सुलहकारी अधिदेश एवं न्यायनिर्णयन शक्तियाँ” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) साहिबगंज श्री अखिल कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थायी लोक अदालत की भूमिका, अधिकारिता तथा लोक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित वाद-पूर्व (प्री-लिटिगेशन) मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के प्रति विभागों एवं संबंधित हितधारकों को…
31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित, डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में जाएगी राशि रांची, प्रतिनिधि। राज्य के वृद्ध, गंभीर रूप से बीमार एवं स्थायी रूप से दिव्यांग कलाकारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील पहल की है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने “मासिक निवृत्तिका (कलाकार पेंशन) योजना” को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस योजना के तहत पात्र कलाकारों को प्रति माह ₹4,000 की सम्मानजनक पेंशन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार द्वारा योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित लाभार्थियों को प्रतिमाह निर्धारित…
रांची, प्रतिनिधि। झारखंड में शहरी प्रशासन को आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को नगर विकास एवं आवास विभाग (यूडी एंड एचडी) के अंतर्गत झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी द्वारा संचालित जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) आधारित शहरी प्रबंधन प्रणाली परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि राज्य के 49 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में आधुनिक शहरी प्रबंधन…
रांची, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत चयनित अभ्यर्थियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति प्राप्त करने वालों में झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 56 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा आधारित 151 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, 29 वरिष्ठ अस्पताल प्रबंधक तथा 26 वित्त प्रबंधक शामिल हैं। इस अवसर पर…
बरहेट, संवाददाता। झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को बरहेट प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) एवं बीएलओ सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अंशु कुमार पांडे ने की। इस अवसर पर नवनियुक्त एडीसी विजय कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक में बीडीओ अंशु कुमार पांडे ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी कर्मियों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान यह…
राजमहल, संवाददाता। राजमहल प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को एक पेड़ के नीचे भारी मात्रा में एक्सपायरी सरकारी दवाइयां मिलने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अक्सर दवाइयों की कमी तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव की शिकायतें सामने आती रहती हैं, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सरकारी दवाइयों का इस तरह खुले में फेंका जाना लोगों के बीच चर्चा और चिंता का विषय बन गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंचल कार्यालय परिसर में एक स्थान पर…
बरहरवा में आकाशीय बिजली का कहर: मवेशी लाने गए युवक की मौत, 5 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया
बरहरवा, संवाददाता। बरहरवा थाना क्षेत्र की सातगाछी पंचायत के मालिन गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक 33 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मालिन गांव निवासी अर्जुन साहा (33 वर्ष) के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। खेत से मवेशी लाने के दौरान हुआ हादसा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन साहा मंगलवार को पास के खेत से अपने मवेशियों को घर लाने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ…