साहिबगंज, संवाददाता।
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) साहिबगंज शाखा अंतर्गत लियाफी 1964 अभिकर्ता एसोसिएशन की नई कमिटी का गठन मंगलवार को शाखा के अभिकर्ता कक्ष में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिकर्ताओं की उपस्थिति रही और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

नवगठित कमिटी में आनंद मोदी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी शैलेंद्र कुमार ओझा को सौंपी गई। उपाध्यक्ष के रूप में जय प्रकाश सिंहा एवं अंजुम शाहीन का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर अमरनाथ सिंहा तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में चंदन मोदी को मनोनीत किया गया। वहीं सह सचिव पद पर राजेश प्रमाणिक और राजेश वर्मा, कार्यालय मंत्री के रूप में चित्रा रानी को जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी सदस्यों में साहेबराम मंडल, श्रीकांत पाठक, पवन कुमार गुप्ता, जय प्रकाश चिरानियाँ, मनोज कुमार दास, हरिश्चंद्र रविदास, रविशंकर राकेश, बृजमोहन केशरी, आशित रक्षित, मुरली साह, मो. सलीम अंसारी, दिलीप कुमार चौधरी, पूजा कुमारी तथा चंद्रशेखर साह को शामिल किया गया है।
इस चुनाव प्रक्रिया में भागलपुर मंडल लियाफी 1964 के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मोदी बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। उनके पर्यवेक्षण में चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
चयनित पदाधिकारियों का स्वागत वरीय शाखा प्रबंधक राजीव मिश्रा द्वारा पुष्पहार पहनाकर किया गया। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन के सुदृढ़ संचालन की कामना की।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद मोदी ने अभिकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शाखा से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करें और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं पर्यवेक्षक दिलीप कुमार मोदी ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी अभिकर्ताओं की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
