जावेद हुसैन बने खूंटी के नये उपायुक्त विनय मिश्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा 2019 बैच के आईएएस अधिकारी एवं पलामू के डीडीसी तथा नगर आयुक्त जावेद हुसैन को खूंटी का नया उपायुक्त बनाया गया है श्री हुसैन इससे पूर्व प्रशिक्षण के दौरान पश्चिम सिंहभूम जिला चाईबासा में भी पदस्थापित रहे चुके हैं। इसके पश्चात वे रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी भी रहे तथा वर्तमान समय में वे पलामू के नगर आयुक्त बने तथा बाद में वे पलामू उपविकास आयुक्त भी बनाए गए। श्री हुसैन की बेहतर कार्य प्रणाली और विकास कार्यों के प्रति गंभीरता और कटिबद्धता का ही यह परिणाम है कि पलामू में इनकी पदस्थापना काल में विकास कार्य धरातल पर बेहतर ढंग से दिखाई पड़ा।श्री हुसैन की अद्भुत मानवता संवेदना का साक्षी हूं मैं जावेद हुसैन जब प्रशिक्षण के दौरान चक्रधरपुर अंचल में अंचल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे तो एक वृद्ध महिला को भोजन के लिए व्याकुल देखा तब उन्होंने तत्क्षण उस महिला के लिए प्रखंड परिसर में अवस्थित मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्र भेजकर भोजन की व्यवस्था कराया जो निरंतर समय तक जारी रहा और उसका भुगतान उन्होंने अपने जेब से किया। ऐसे आईएएस अधिकारी से राज्य और जिला दोनों गौरवान्वित होते हैं