बरहरवा, संवाददाता।
बरहरवा थाना क्षेत्र की सातगाछी पंचायत के मालिन गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक 33 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मालिन गांव निवासी अर्जुन साहा (33 वर्ष) के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

खेत से मवेशी लाने के दौरान हुआ हादसा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन साहा मंगलवार को पास के खेत से अपने मवेशियों को घर लाने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात इतना भीषण था कि अर्जुन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब तक आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
अर्जुन साहा अपने पीछे अपनी पत्नी और एक 5 वर्षीय मासूम पुत्र को छोड़ गए हैं। वह अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जिन पर पूरे घर की जिम्मेदारी थी। उनकी असमय मृत्यु से हंसता-खेलता परिवार बिखर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव का माहौल बेहद गमगीन है। स्थानीय ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।विधायक प्रतिनिधि ने जताया शोक, मुआवजे की मांगघटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह
स्थानीय विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा:
अर्जुन साहा की वज्रपात से हुई मृत्यु अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।