बरहरवा पुलिस को बड़ी सफलता, टैम्पो में अवैध पिस्टल एवं संदिग्ध पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी।
बरहरवा पुलिस को बड़ी सफलता, टैम्पो में अवैध पिस्टल एवं संदिग्ध पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी।
बरहरवा से रिपोर्टर विश्वजीत शर्मा /रंजीत साह साहेबगंज, बरहरवा: पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बरहरवा थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरासिन में एक व्यक्ति लाल रंग के टैम्पो में अवैध हथियार एवं संदिग्ध पदार्थ ले जा रहा है। सूचना मिलते ही बरहरवा थाना प्रभारी द्वारा वरीय पदाधिकारियों को सुचित करते हुए गश्ती पार्टी एवं चेक नाका पुलिस को उक्त टैम्पो की जांच का आदेश दिया। वहीं तलाशी के क्रम में पुलिस को एक व्यक्ति के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल एवं सफेद और गुलाबी रंग का संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। उस व्यक्ति द्वारा देशी पिस्टल एवं सफेद और गुलाबी रंग के पदार्थ का कोई बैध कागजात नहीं दिखाया जा सका। इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति जिसका नाम एकराम मोमीन पिता गियासुद्दीन मोमीन सा० धरमडागा पोस्ट बेबा थाना फरक्का जिला मुर्शिदाबाद को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके द्वारा अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपराध करने की बात स्वीकार किया। इस मामले में बरहरवा थाना कांड संख्या 194/26 दिनांक 28/7/26 के तहत धारा 25(1-B)A 26/35 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इस छापेमारी टीम में थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, एएसआई जलेन्दर रजक, हवलदार धर्मेन्द्र मड़ैया, हवलदार सुनील टुडु के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल थे।